कानपुर। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का कानपुर नोड अब देश की सामरिक आत्मनिर्भरता की रीढ़ बन चुका है। यहां स्थापित अत्याधुनिक एयरोस्पेस परिसर में भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए स्वदेशी तकनीक से निर्मित हल्के लड़ाकू विमानों के कल-पुर्जे और मिसाइल आवरणों की पहली खेप का सफल परीक्षण किया गया।

रक्षा मंत्री ने फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए कहा कि भारत अब हथियारों का आयातक नहीं बल्कि दुनिया के 85 से अधिक मित्र देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करने वाला निर्यातक बन रहा है।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →